9.8 C
New York
Monday, October 19, 2026

11 जुलाई‌‌ को इन क्षेत्रों में रहेंगी विद्युत आपूर्ति बाधित…

Ashoka time’s…9 July 24 

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 33 केवी उप-केन्द्र कंडाघाट से संचालित कुछेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई, 2024 को प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक कण्डाघाट, सिरीनगर, धाली, पलेच, सलुमणा, जदारी, डोलग, परोंथा, देढ़घराट, मेहली, माही, सनेच, कोहारी, वाकनाघाट, क्यारीघाट, कवारग, शालाघाट, कैथलीघाट, बीशा, छोवशा, डुमैहर, बाशा, कदौर, गरू, पावघाट, कून, आंजी, सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, दधील, आल्मपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

बस्ती में सोए पड़े परिवार के डेढ़ लाख के गहने ले उड़े बदमाश…पुलिस ने शुरू की जांच

पांवटा साहिब में अवैध लकड़ी बरामद…पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लिया हिरासत में…

प्राइवेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने हरदेव…महासचिव की जिम्मेदारी पांवटा के सतीश को…

डेंगू के बढ़ते मामलों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles