13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने वाले को 24 घंटे में गिरफ्तार….

Ashoka Times…30 august 2026

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें SHO द्वारा बनाई गई टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लक्की जो हलवाई का काम करता है। देर शाम बीते कल आरोपी बच्ची को वाई प्वाइंट के समीप रामेश्वरम आश्रम वाले रोड पर बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची की चींखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक मौके से भाग गया

बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ हुई इस कथित वारदात के बाद परिवार सदमे में है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि छोटी बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में त्वरित जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

वहीं पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए 24 घंटे के अंदर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके लिए शहर के लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रशंसा कर रहे हैं।

वही इस बारे में एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि इस तरह के आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles