Ashoka time’s…16 November 25

राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया है।

आरोपियों में दो हरियाणा के अम्बाला जिला के रहने वाले हैं। शनिवार शाम एसआईयू शिमला के एएसआई सुशील कुमार नियमित गश्त और जांच के लिए लोअर खलीनी स्थित वर्मा कॉटेज के पास फौजी शॉप क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध गतिविधि दिखी और मौके पर पकड़े गए तीन युवकों की तलाशी लेने पर 6.910 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने जिन तीन युवकों को पकड़ा है, उनमें पहला रजत कुमार (30) औऱ दूसरा शुभम घई (29) जिला अंबाला (हरियाणा) के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी कमलेश वर्मा (25) रामपुर, जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।









