Home / News / हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

विधायक सांसदों के लिए पेश की मिसाल… पढ़िए कौन है यह सैनिक और प्रधान..

animal image

Ashoka Times…

कहा जाता है कि किसी भी काम के लिए नियत साफ होनी चाहिए अगर नियत साफ है तो आपके काम में कभी कोई बाधा नहीं आ सकती कोटडी व्यास के प्रधान जोकि रिटायर फौजी भी है उन्होंने अपने प्रधान मानदेय को हर माह स्थानीय स्कूल के लिए दान करने की घोषणा की है।

animal image

पहले देश सेवा अब समाज सेवा इस बात को सार्थक करते हुए ग्राम पंचायत कोटडी व्यास विकासखंड पोंटा साहिब जिला सिरमौर के प्रधान सुरेश कुमार ने अमर शहीद कमल कांत के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटडी व्यास स्कूल में दान स्वरूप करेंगे।

वह जब तक ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर आसीन हैं तब तक प्रधान पद की मिलने वाले वेतन को वह स्कूल की s.m.c. प्रबंधक कमेटियों को दान करेंगे ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि एक रिटायर्ड सैनिक हैं वह अक्सर देखते हैं कि सरकारी स्कूलों में धन की काफी कमी रहती है छोटे-छोटे कार्यक्रमों के लिए भी कई बार धन उपलब्ध नहीं रह पाता ऐसे में प्रधान पद से मिलने वाली हर महा धनराशि को वह स्कूलों की s.m.c. को देकर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन से वह अपना परिवार आसानी से पाल सकते हैं ऐसे में प्रधान पद से मिलने वाली धनराशि अगर स्कूलों के काम आए तो बेहतर रहेगा सलाह स्वरूप उन्होंने कहा कि हमारे सांसद और विधायक भी इस तरह के कदम उठाकर अपने क्षेत्र में एक मिसाल पेश कर सकते हैं।

नघेता स्कूल में आधा दर्जन के करीब अध्यापकों के पद लम्बे समय से खाली…

पांवटा साहिब के 13 वार्ड में पार्कों पर खर्च होंगे 1.20 करोड़..सुखराम चौधरी*

इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश रेहल, मनमीत सिंह, शांति स्वरूप गुप्ता व अनिल गर्ग तथा प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा अनिल नागपाल व शहीद अमर शहीद कमल कांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल अजय शर्मा बीडीसी सदस्य शशि बाला, एसएमसी प्रधान मान सिंह, धर्म सिंह वार्ड मेंबर, विद्या देवी व अध्यापक गण तथा बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

पांवटा में डीसी सिरमौर को महिलाओं ने घेर कर सुनाई अपनी कहानी..

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कर रहे ताबड़तोड़ झूठे शिलान्यास : हरप्रीत रतन 

मदन मोहन ने किया वामन द्वादशी झांकियों को रवाना…

नीट की परीक्षा में चमका गुरु नानक मिशन स्कूल का नाम…

पांवटा में नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी…पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी…WATCH VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons