17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

पांवटा में डीसी सिरमौर को महिलाओं ने घेर कर सुनाई अपनी कहानी..

पोंटा साहिब की सड़कों पर लगे विरोध के नारे

Asokatime’s… 6 September

उपमंडल पांवटा साहिब में बढ़ते नशे को लेकर वार्ड नंबर 10 के लोगों व महिलाओं ने देवी नगर बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई।

इस दौरान महिलाओं ने पांवटा पहुंचे डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम को भी घेर लिया और उनसे अपने दर्द बयां किए महिलाओं ने डीसी सिरमौर को पांवटा साहिब में बिक रहे खुलेआम ड्रग्स को लेकर बताया महिलाओं ने कहा कि पावटा साहिब वार्ड नंबर 9 और 10 में खुलेआम ड्रग्स बेचा जा रहा है जिसके कारण आज उन्हें पावटा की सड़कों पर नशा माफिया मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसडीएम को आना पड़ा है।

वही डीसी सिरमौर ने नशे का कारोबार कर रहे कारोबारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने के लिए एचपी सिरमौर से बात करने के लिए लोगों को आश्वाशन दिया है।

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह मीका ने कहा कि पोंटा के वार्ड नंबर 9 से 10 में नशे का कारोबार पनपता जा रहा है और युवा नशे के कारण बर्बाद हो रहे हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 9 और 10 के कई लोग खुलेआम नशे का कारोबार कर रहे हैं उन परिवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा ड्रग्स की आग हर घर तक पहुंच रही है या पहुंच जाएगी इसलिए सभी को इस मुहिम में जोड़ना चाहिए चाहे सोशल मीडिया के माध्यम से या सीधे तौर पर इस मुहिम को बल देकर ड्रग्स माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाना होगा।

वही इस दौरान महिलाओं ने कहा कि जिस तरह उनके बच्चे आज नशे के कारण सड़कों पर खेतों में पड़े मिल रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब हर परिवार के बच्चे इस तरह नशे की चपेट में आएंगे आधा दर्जन के करीब इन परिवारों को अगर प्रशासन ने सबक नहीं सिखाया तो आम आदमी को कानून अपने हाथ में लेना पड़ेगा।

वही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा और डीसी सिरमौर आरके गौतम ने लोगों से बात कर जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles