सैनवाला में मारुति कार से अवैध शराब की 48 बोतले बरामद…
Ashoka time’s…18 April 26
कालाअंब पुलिस थाना ने सैनवाला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक मारुति कार से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल की रात पुलिस ने कालाअंब की ओर से आ रही सफेद रंग की मारुति कार (HP79-3627) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 4 गत्ता पेटियां मिलीं, जिनमें कुल 48 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं।

