15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के टैस्ट फिर शुरू….पढ़ें क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…27 दिसंबर 23 पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर कोरोना टेस्ट शुरू हो गए हैं पांवटा सिविल अस्पताल में पिछले दो दिनों से यह टेस्ट संदिग्ध लोगों पर किए जा रहे हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नजदीकी राज्य हरियाणा पंजाब उत्तराखंड यूपी दिल्ली शहरों में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं इसी के तहत सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में कोरोना के टैस्ट दोबारा से शुरू हुए हैं किसी भी तरह के संदिग्ध लोगों पर जिन्हें सर्दी जुकाम खांसी लगातार चल रहा है उनके टैस्ट किए जा रहे हैं।

वही इस बारे में जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ के. एल भगत ने बताया कि प्रिकॉशन के तौर पर एक बार फिर कोरोना टैस्ट शुरू किए गए हैं हम चाहते हैं कि कोरोना के मामले इस बार शुरुआती दौर में ही पकड़ में आ जाए ताकि इन्हें फैलने से रोका जा सके । अगर हम प्रिकॉशन लेते हैं तो इस तरह के वायरस से आसानी से बचा जा सकता है भीड़ भाड़ वाले इलाकों से दूर रहे अगर जाना है तो अच्छे मास्क का इस्तेमाल करें और अगर आपको लगता है कि आप वायरस की चपेट में है तो टैस्ट अवश्य करवाएं।

उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों या विदेश से आने वाले लोगों के भी टैस्ट किए जा सकते हैं लेकिन फिलहाल इस तरह के कोई दिशा निर्देश सामने नहीं आए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles