सिरमौर Police ने 8 साल से फरार उद्घोषित अपराधी ठियोग से किया गिरफ्तार..
Ashoka time’s…25 May 26
जिला सिरमौर पुलिस की PO cell team ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को शिमला जिले के ठियोग से Arrest करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ Police Station राजगढ़ में सेंधमारी व चोरी का मामला दर्ज था। PO सेल टीम नाहन ने आज उद्घोषित अपराधी जय प्रकाश पुत्र सुंदर सिंह, निवासी गांव धैला दयोठी, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को ठियोग, शिमला से गिरफ्तार किया है।
चौधरी चरणजीत सिंह को जिला परिषद वार्ड नंबर 9 से लोगों का मिला भरपूर समर्थन… भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुखराम चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी की जीताने की अपील

जय प्रकाश के विरुद्ध 12-08-2018 को धारा 457, 380 IPC के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था और Court द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। SP सिरमौर के अनुसार आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
धौलाकआं पंचायत के पूर्व प्रधान मलकीत चौधरी को मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन…


