9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिरमौर प्रेस क्लब….डीसी सिरमौर को सौपी प्रेस क्लब की कार्यकारिणी विस्तार सूची

Ashoka Times….21 March 2025

शुक्रवार को सिरमौर प्रेस क्लब के पदाधिकारी डीसी सिरमौर एलआर वर्मा से मिले। इस दौरान सिरमौर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी में किए गए विस्तार की सूची डीसी को सौंपी गई। दरअसल नव नियुक्त अध्यक्ष धर्म सिंह तोमर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस नाहन में सिरमौर प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई थी

जिसमें उन्होंने महासचिव सतीश शर्मा व बैठक में मौजूद सदस्यों के साथ विचार विमर्श करने के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया। समय के अभाव के कारण उस दिन कार्यकारिणी के विस्तार की सूची रजिस्टर एवं डीसी सिरमौर को नहीं सौंपी जा सकी थी इसलिए यह सूची आज सदस्यों द्वारा रजिस्टर एवं डीसी सिरमौर एलआर वर्मा को सौंपी गई। इस मौके पर महासचिव सतीश शर्मा, सलाहकार जितेंद्र ठाकुर, रमेश पहाड़िया और कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

डीसी को सौंप गई कार्यकारिणी की सूची में सर्वसम्मति से एसआर पुंडीर, एसपी जैरथ और अरुण साथी को मुख्य सलाहकार, जितेंद्र ठाकुर, चन्द्र ठाकुर और रमेश पहाड़िया को सलाहकार, दीपक पंवार, नरेश पाबूच और राजेश राही को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा , सुभाष शर्मा, दलीप सिंह और पंकज तन्हा को उपाध्यक्ष, देवेंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीव कपूर को कानूनी सलाहकार, चमेल देसाई और अजय धीमान को प्रेस सचिव जबकि वकील रामोल, संध्या कश्यप पंकज जसवाल, विनोद चंदोला, शुभांगी सिंह, प्रदीप कल्याण,हेमंत कंवर, राकेश थापा, सोनल ठाकुर,अंकिता नेगी,बबीता शर्मा, लाल सिंह, राजीव सोडा और संजय सिंह समेत 14 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष और महासचिव ने संयुक्त बयान में कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी जिसके बाद अप्रैल माह में सिरमौर प्रेस क्लब का जनरल हाउस होगा। उन्होंने बताया कि इस जनरल हाउस में आगामी वर्ष के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles