14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

Operation sindoor…सरकारी अस्पताल और सभी प्राइवेट क्लीनिक अतिरिक्त सुविधाओं के साथ रहें तैयार…ऋषभ

Ashoka Times…9 May 2025

पांवटा साहिब में भी operation sindoor के तहत युद्ध के माहौल को देखते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिक को निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त बेड और अन्य सुविधाओं के साथ तैयार रहें।

पांवटा साहिब जैसी संवेदनशील सीमा क्षेत्र को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार को तहसीलदार ऋषभ शर्मा और डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने प्रदेश की सीमाओं पर जायजा लिया और आने जाने वाले वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि operation sindoor के तहत पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है, ऐसे में लोग घबराएं नहीं सभी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, विशेष तौर पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को अतिरिक्त बेड लगाने, दवाईयों का स्टोक बढ़ाने, पानी और अन्य जरूरी सामान अतिरिक्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

खतरे से आगाह करने को लेकर सायरन का भी किया जा रहा है इंतजाम…

इसके अलावा जल्द ही शहर को किसी भी खतरे से निपटने के लिए या ब्लैकआउट करने के लिए सायरन भी लगाए जा रहे हैं। तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद सायरन लगाया जा रहा है ताकि लोगों को समय पर आगाह किया जा सके।

आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए डॉक्टरों की टीमें बनाई…

वही सिविल अस्पताल डिजास्टर मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी डॉ पीयूष तिवारी ने बताया कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल को भी निर्देश दिए गए हैं उसके तहत किसी भी आपातकालीन स्थिति में टीमों का गठन कर दिया गया है। एक टीम जिसमें डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड होंगे गठित की गई है, अगर सिविल अस्पताल में कोई आपातकालीन स्थिति आती है या शहर के आसपास कहीं भी कोई आपातकालीन स्थिति बनती है तो डॉक्टरों की टीम तुरंत रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया कि युद्ध जैसे माहौल के बीच पर्याप्त मात्रा में दवाएं, पानी, डीजल सभी सुविधाओं को रखा गया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles