Home / News / समस्या का समाधान ना होने पर विद्युत विभाग बद्रीपुर के परिसर में करेंगे धरना प्रदर्शन….

समस्या का समाधान ना होने पर विद्युत विभाग बद्रीपुर के परिसर में करेंगे धरना प्रदर्शन….

समस्या का समाधान ना होने पर विद्युत विभाग बद्रीपुर के परिसर में करेंगे धरना प्रदर्शन….

24 घण्टे का अल्टीमेटम….

animal image

Asokatime’s… 21September 

पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के नेतृत्व में ग्राम पंचायत निहालगढ़ के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल अपने समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्षों से उनके घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को हाटने के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं परंतु कभी किसी अधिकारी या विधायक ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।

20 दिन पूर्व में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अजय चौधरी को इन तारों को हटाने के लिए व कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया था परंतु बिजली विभाग 25 वर्षों से टालमटोल ही करता हुआ नजर आया।

वही नगर परिषद वार्ड नंबर 13 में भी बिजली की तारे घर के पास से गुजर रही हैं। लेकिन तारे नहीं हटाई गई। मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा विभाग मौके पर पहुंचे जरूर परंतु कार्य के नाम पर कुछ नहीं किया।

वही, सुनील चौधरी, पंकज गुप्ता ने कहा कि विभाग के टालमटोल रवैए को देखते हुए 24 घंटे बाद विद्युत विभाग बद्रीपुर के परिसर में इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा वहीं इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है धरने की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन के स्वयं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons