सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौ#त…सड़क से फिसलकर करीब 30 से 35 फीट नीचे खड्ड में गिरा ट्रक
Ashoka time’s…18 March 26
शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब एक ट्रक सड़क से फिसलकर करीब 30 से 35 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा।
जानकारी के मुताबिक हादसे से पहले ट्रक ने दत्तनगर इलाके में खड़ी कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी थी। जानकारी के अनुसार 17 मार्च की रात करीब 9:44 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि भद्राश के पास मछाड़ा खड्ड में एक ट्रक गिर गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि ट्रक (HP64A-9760) सड़क से नीचे गहरी खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को बाहर निकालकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

