सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकराई कार..तीन की मौत अन्य घाय
Ashoka time’s…5 May 26
हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डडौर में बीती रात को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी लोग ड्राइवर बताए जा रहे हैं जो अपने किसी मित्र का हाल जानने अस्पताल जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी पहले मेडिकल कॉलेज नेरचौक गए जहां उन्हें अपना साथी नहीं मिला। इन्होंने सोचा कि वह सुंदरनगर में उपचाराधीन होगा। इसलिए वे यहां से सुंदरनगर की तरफ रवाना हो गए। डडौर के पास इनकी कार (HP 82 8322) सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

