16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

सगे बहन भाई कर रहे थे स्मैक का धंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

DSP मानवेंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई…

Ashoka Times…22 June paonta Sahib 

पांवटा साहिब वार्ड नंबर 10 में स्मैक का कारोबार कर रहे सगे बहन भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके पास से 9.87 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है । बता दें कि लगातार सामने आ रहा है कि वार्ड नंबर 10 में विशेष तौर पर महिलाएं स्मैक का धंधा कर रही हैं जिसके बाद पावटा पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह भी पढ़ें अगर आपकी LED हो गई है खराब…

मिली जानकारी के अनुसार बाला देवी पत्नी स्वर्गीय राजा निवासी वार्ड 10 देवी नगर पांवटा साहिब व उम्र 45 साल व उसके साथ सगे भाई जिसका नाम इंदरपाल पुत्र मिश्री राम निवासी वार्ड 10 देवीनगर पावटा साहिब व उम्र 42 साल है अपने घर से समैक बेचने का धन्धा करते है अगर इसी समय इसके घर कि तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा मे समैक ब्रामद हो सकती है । जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इनके घर पर छापेमारी की गवाहों के सामने पुलिस ने इनके घर से स्मैक बरामद की है।

जिस पर यह मय मुलाजमान, स्वतंत्र गवाह के बाला देवी उपरोक्त के घर पंहुचा जहा पर बाला देवी व एक अन्य व्यक्ति इंदरपाल हाजिर मिला जिसके बाद उसके घर कि तलाशी गवाह कि मौजदगी मे अमल मे लाई गई दौराने तलाशी बालादेवी के एक कमरा के सैल्फ पर पड़ा बोरु के निचे से डली व पाउडर नुमा पदार्थ ब्रामद हुआ जो अनुभव के आधार पर समैक पाई गई जिसे तोला गया जो तोलने पर 9.87 ग्राम समैक पाई गई मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनको कल कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा पता लगाया जाएगा कि आरोपी यह नशे की थी कहां से लाए थे।

जैसा कि हम पहले ही लिखते आए हैं कि वार्ड नंबर 10 और 9 में बड़े स्मैक विक्रेता बैठे हुए हैं जो शिलाई और रोनाहट तक स्मैक सप्लाई करते हैं। बता दें कि अक्सर पुलिस को चकमा देने के लिए यह लोग छोटे-छोटे पेडलर को पकड़वाते रहते हैं लेकिन काफी समय बाद पुलिस ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की है जो स्मैक जैसी खतरनाक ड्रग्स का कारोबार करते हैं।

बता दें कि गिरफ्तार किए गए इंद्र पाल कुछ दिन पहले ही स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए थे और अभी जमानत पर चल रहे हैं। एक जानकारी के मुताबिक दिल्ली, बरेली, सहसपुर और सहारनपुर के पास गंडेवड से भारी मात्रा में स्मार्ट पांवटा साहिब और पांवटा साहिब से पहाड़ी क्षेत्रों में तस्करी की जाती है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles