Ashoka time’s…5 March 26
हिमाचल प्रदेश में न.शे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत चंबा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली, जब उन्होंने भारी मात्रा में चरस के साथ दो तस्करों को धर दबोचा।
दरअसल, मंगलवार की आधी रात को भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लाहड़ के पास डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टैक्सी की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 664 ग्राम चर.स बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस ने चंबा जिले के चुराह (टिकरीगढ़) निवासी राम दयाल और बालक राम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि न.शे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

