15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

संगड़ाह लाना-चेता के जोगिंद्र बने इंजीनियरिंग इन चीफ 

1500 लोगों से करवाया था सड़क बनाने के लिए श्रमदान

Ashoka time’s…25 March 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की लाना-चेता पंचायत के गांव रामपुर के जोगिंद्र चौहान को हिमाचल जल शक्ति विभाग में इंजीनियर-इन-चीफ़ के पद पर पदोन्नति की मिलने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। जानकारी के अनुसार केवल डीपीसी की औपचारिकता शेष है। जल शक्ति विभाग में उक्त पद पर पंहुचने वाले यह उपमंडल संगड़ाह अथवा रेणुकाजी क्षेत्र के पहले इंजीनियर बताए जा रहे हैं। जोगेंद्र चौहान ने उस समय उच्च शिक्षा प्राप्त की जब उनकी पंचायत में सड़क तक नहीं थी 5 किलोमीटर पैदल चलकर बस मिलती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि, गांव तक सड़क पंहुचाने के लिए वर्ष 1995 में जोगेंद्र ने ज्ञान विज्ञान समिति संस्था के सहयोग से क्षेत्रवासियों को खुद श्रमदान कर सड़क बनाने को प्रेरित किया था। प्लाऊ गांव से लाना-चेता के लिए सड़क निर्माण के लिए उस दौरान करीब 1500 लोगों ने श्रमदान कर 3 किलोमीटर के करीब कच्ची सड़क भी बना डाली थी, जिसके बाद जनता के दबाव में सरकार द्वारा शेष सड़क के लिए Budget उपलब्ध करवा गया था। स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेस व भाजपा नेता तथा आम लोग लगातार उन्हें इस कामयाबी पर बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles