10.1 C
New York
Sunday, October 25, 2026

श्री रेणुका जी मेला मैदान में विवाह समारोह के दौरान शराब के सेवन पर मामला दर्ज…

श्री रेणुका जी मेला मैदान में विवाह समारोह के दौरान शराब के सेवन पर मामला दर्ज…

Ashoka time’s…12 May 26

श्री रेणुका जी मेला मैदान में एक विवाह समारोह के दौरान शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

ददाहू निवासी हरीश कुमार (पुत्र विनोद कुमार) को 4 और 5 मई 2026 को रेणुकाजी मेला मैदान में विवाह समारोह आयोजित करने के लिए अस्थायी अनुमति दी गई थी। यह अनुमति वन मंडल अधिकारी रेणुकाजी द्वारा प्रदान की गई थी।

समारोह संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और जानकारी वायरल हुई, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर सरेआम शराब का सेवन करते हुए लोग नजर आए। चूँकि श्री रेणुकाजी क्षेत्र करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है और यहाँ शराब का सेवन पूर्णतः वर्जित है, इसलिए इस घटना ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष पैदा कर दिया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री रेणुकाजी के वन परिक्षेत्र अधिकारी (RO) अनुज तोमर ने पुलिस को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रेणुकाजी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles