15.4 C
New York
Friday, October 16, 2026

शुभम कश्यप होंगे रेहड़ी यूनियन पांवटा साहिब के अध्यक्ष…

शुभम कश्यप होंगे रेहड़ी यूनियन पांवटा साहिब के अध्यक्ष…

गरीब व्यापारियों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा..शुभम

Ashoka Times…16 September 2026

15 सितंबर को रामलीला मैदान, पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) में रेहड़ी यूनियन (सब्जी, चाय, टिक्की, गन्ना रस, फास्ट फूड आदि) की एक आम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर, राहुल मेहता जी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 2/3 सदस्यों की सहमति से आगामी समय के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया है।

नई कार्यकारिणी समिति (New Executive Committee)

अध्यक्ष: शुभम कश्यप, उपाध्यक्ष कपिल मेहता सचिव पंकज तोमर, कोषाध्यक्ष मदन लाल, सहसचिव: संदीप कश्यप, सम्मानित सदस्य (Committee Members) धनी राम, दीपक कश्यप, जसपाल, राजेन्द्र कश्यप, विनोद कुमार, और रोहित तोमर मौजूद रहे।

वही इस बारे में शुभम कश्यप और अन्य सदस्यों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पोंटा साहिब में रेडी पड़ी पर काम कर रहे हैं लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा उनके धंधे को चौपट किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद में भी गरीब रेहडी फड़ी वालों की सालाना फीस को एकदम से इंक्रीज किया गया है। कुल मिलाकर पांवटा साहिब के स्थानीय रेहडी और फड़ी लगाने वाले गरीब व्यापारी बुरी तरह से परेशान है। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को प्रशासन के सामने रखा जाएगा ताकि कोई हल निकाला जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles