करीब 25 यात्री थे सवार..
Ashoka time’s…5 March 26
राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी बस वीरवार को छराबड़ा के पास तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा फंसी।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार ‘न्यू प्रेम बस सर्विस’ की यह बस सुबह शिमला से ठियोग की ओर रवाना हुई थी। जब बस छराबड़ा क्षेत्र के समीप पहुंची तो अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि खराबी के कारण चालक बस पर पूरा नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से हल्का सा उतरकर किनारे बनी नाली में टेढ़ी होकर रुक गई।
बस में उस समय करीब 25 यात्री सवार थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में हल्की घबराहट जरूर देखी गई, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया।

