15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगमंच के माध्यम से दिया संदेश…द रोज़ आर्किड…

Ashoka Times…6 June 23 paonta Sahib 

द रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल ने RK3 Envirotech के सहयोग से पुन: उपयोग के लिए single use प्लास्टिक को इकट्ठा करने की पहल की। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने में योगदान दिया और कक्षा आठवीं ए ने इस प्रयास में ईको वारियर टीम का बैज जीता।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गो ग्रीन क्लब द्वारा असेंबली में एक बहुत ही प्रासंगिक और जागरूक करने वाली स्किट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई आदि जैसे मुद्दों को उठाया।

इस अवसर पर गो ग्रीन क्लब द्वारा क्लब प्रभारी नीलोफर खान की देखरेख में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, स्व रचित कविता एवं उद्घोषणा जैसी कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छठी से बारहवीं तक के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.

जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह और उनके अवसर पर जलपान भी भेंट किया है।

स्कूल के निदेशक ललित शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी है और अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में उनके प्रयासों की सराहना की है

शिक्षा निदेशक अंजू अरोड़ा एवं प्रधानाध्यापिका ममता सैनी ने भी विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के महत्व पर चर्चा की और बताया कि आज के बच्चों को जागरूक कर ही हम भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाने में मदद कर सकते हैं।

चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… पूछताछ जारी

गिरिपार संघर्ष समिति ने लगाए बांगरण पुल में भ्रष्टाचार के आरोप…जांच की मांग 

स्कूल रोड के सामने पलटा शराब से भरा ट्रक कई स्कूल बंद… चालक मौके से फरार…

बेरहमी से की महिला की हत्या… महिला का रेता गया गला…पढ़िए कैसे हुआ खुलासा

अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करें-डॉ हितेंद्र शर्मा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles