16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

विद्युत विभाग अधिकारियों के लापरवाही….एक परिवार घर छोड़कर दूर रहने को मजबूर…

Ashoka Times….6 October 2024

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में विधुत बोर्ड से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त सोम चंद को बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण परिवार सहित अपने घर को छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन बोर्ड के अधिकारियों का इस और ध्यान नहीं है।

विधुत बोर्ड से सेवानिवृत सहायक अभियंता सोमचंद ने बताया कि में धौलाकुआं का स्थाई निवासी हूं तथा धौलाकुआं में मेरा पुराना एक मंजिला मकान बना हुआ है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं में मेरे मकान के ऊपर से 33 केवी की बिजली की लाइन जा रही है जो की मकान के छत से मात्र तीन फुट की ऊंचाई पर जा रहीं है। जिस कारण मकान के छत पर जाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि हमने 33 केवी के पोल की उंचाई 9 मीटर की जगह 13 मीटर करने के लिए 21 दिसंबर 2023 को अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी लेकिन जब विधुत बोर्ड के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया तो 27 दिसंबर 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन उसके बाद भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो फिर 12 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई। उसके बाद अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता मौके पर आये और रिपोर्ट लेकिन चले गये। लेकिन उसके बाद फिर मुड़कर नहीं देखा गया।

सोमचंद ने बताया कि बिजली की लाईन के ख़तरे को देखते हुए अपने परिवार सहित घर को छोड़कर रामपुर बंजारन रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मैंने 36 साल विधुत बोर्ड में अपनी सेवाएं दी है लेकिन बावजूद इसके भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

उधर विधुत बोर्ड नाहन के अधीक्षण अभियंता डी.एस.ठाकुर ने बताया कि इस बारे में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट लेकर जल्द ही इस पर संज्ञान लिया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles