12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

विकास योजना(जीपीडीपी)हेतु जिला के 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें-उपायुक्त

Ashoka time’s…18 March

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए जीपीडीपी प्लान ( ग्राम पंचायत विकास योजना ) बनाने हेतु व प्लान जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड करने के दृष्टिगत सिरमौर जिला की सभी 259 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बैठकों के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है और सभी ग्राम पंचायतें अपने-अपने पंचायत मुख्यालय में निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करना सुनिश्चित बनाएंगी।

उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा जीपीडीपी प्लान बनाने हेतु व प्लान जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 31 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है जिसका अनुमोदन ग्राम सभा की विशेष बैठक में पारित किया जाएगा। इसी उदेदश्य से जिला के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं।

आर.के. गौतम ने बताया कि इन विशेष ग्रामसभा बैठकों में ग्राम पंचायत विकास योजना से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों को शामिल किया जाएगा जिसमें मिशन अंतोदय सर्वे के अंतराल को सम्मिलित करना, ग्राम निर्धनता न्यूनीकरण योजना, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट-2023 सप्ताह का आयोजन आदि विषय शामिल रहेंगे।

बालासुंदरी मेेले के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध-जिला दंडाधिकारी

संगड़ाह आसमानी बिजली गिरने से विधवा महिला का घर जलकर राख….

असर…लोग पी रहे थे गंदा पानी…एसडीएम पांवटा ने भरवाए सैंपल… मौके का खुद लिया जायजा…

आरोप…ब्लास्टिंग से गिराए जा रहे पहाड़…!10 घंटे बाद भी बंद रहा नेशनल हाईवे…बच्चे बूढ़े महिलाएं परेशान…

खबर का असर….सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी…SDM पांवटा ने लिया संज्ञान अधिकारियों को जारी किए नोटिस

ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles