11.1 C
New York
Saturday, October 17, 2026

लापरवाही…तिरुपति लाइफ साइंस उद्योग में गैस रिसाव, 8 लोग अस्पताल में भर्ती…

ASHOKA TIMES…15 फरवरी 2026

पांवटा साहिब के तिरुपति लाइफस्टाइल बड़े लापरवाही का मामला सामने आया है। गैस रिसाव के कारण आठ लोग इसकी चपेट में आ गए जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित तिरुपति लाइफ साइंस उद्योग में शनिवार शाम को स्टोर टैंक में कथित मिथाइल डाईक्लोराइट गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव के संपर्क में आने से उद्योग के आठ कर्मचारी घायल हो गए। जिनका की सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है।

जिसमें से दो की हालत सामान्य तथा दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।जबकि चार का आईसीयू में उपचार चल रहा है। घायलों में महेश, खुशबू, पूजा, सुमन, शबाना, मनीषा व सीमा व एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

आसपास के लोगों में दहशत का माहौल..

तिरुपति में हुए गैस रिसाव के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। आसपास के एरिया और घरों में रह रहे लोगों को भी नुकसान हो सकता है । स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और इस कंपनी को बंद किया जाए ताकि आगामी जान माल की हानि को रोका जा सके और इतने अधिक मात्रा में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ रखने पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आसपास के इलाके में कोई बड़ा हादसा ना हो सके

मिथाइल डाईक्लोराइड गैस गंधहीन व रंगहीन गैस है। जिसमें मध्यम ज्वलनशील और विस्फोटक क्षमता होती है। मिथाइल डाईक्लोराइड को आंखों, नाक और गले के लिए गैर जलनशील माना जाता है। हाल कि इस का तरल पदार्थ फ्रॉस्टबाइट का कारण बन सकता है। वहीं अधिक मात्रा में और अधिक देर इसकी चपेट में आने से मौत भी हो सकती है

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने उद्योग में गैस रिसाव की पुष्टि करते हुए कहा कि उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles