10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

राजगढ़ अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ashoka time’s 22 April 26

सिविल अस्पताल राजगढ़ में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा। सफाई के दौरान उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर वह नवजात शिशु का शव निकला। यह दृश्य देखते ही कर्मचारी घबरा गया और तुरंत स्टाफ नर्स व ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles