16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

यूवती ने लगाए करियर अकादमी मालिक पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप…

Ashoka Times….20 January 2025

नाहन में करियर अकादमी के मालिक पर यूवती संग अश्लील हरकतें करने के आरोप सामने आएं हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

15 जनवरी को कैरीयर ऐकेडमी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने महिला थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई, कि दिनांक 14 जनवरी को प्रातः समय 10:50 बजे जब यह कैरियर अकेडमी की नाहन शाखा में मौजूद थी, तो उसके मोबाईल पर कैरीयर ऐकेडमी के मालिक मनोज राठी ने फोन किया, कि वह नीचे सडक पर आ जाएं, उन्हे गाडी में ओफिस के काम से जरजा जाना है। जिसके बाद वह नाहन शाखा ने मनोज राठी की गाड़ी में बैठी तो मनोज राठी उसे बिरोजा फैक्ट्ररी से नीचे अपने ऑफिस न जाकर सीधा शिमला रोड से होते हुए किसी सुनसान जगह पर ले गया तथा महिला के साथ अशलील हरकतें करने लगा। महिला कर्मचारी ने बतलाया, कि मनोज राठी इसे बार-2 शराब पीने के लिये बोल रहा था। वह काफी घबराई हुई थी, जिसने अपनी समझ से अपनी लाईव लोकेशन व मैसेज आदी अपने दोस्त को भेजे तथा अपनी मम्मी के फोन का बहाना बनाकर अपने घर आ गई। जिसके बाद उसने अपने घरवालो को सारी बात बताई। उक्त शिकायत पर कैरीयर ऐकेडमी के मालिक मनोज राठी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिला थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मंगलवार यहां आएंगे न्यूरोलॉजिस्ट मैडिसन डॉक्टर निशित…माइग्रेन, सर्वाइकल के है विशेषज्ञ…

अभियोग का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कैरीयर ऐकेडमी के मालिक मनोज राठी को अभियोग में शामिल होने हेतु नोटिस भी जारी किया गया है, जो अभी तक शामिल अन्वेषण न हुआ है तथा अन्वेषण में शामिल न होने की स्थिति में उसे गिरफतार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles