12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

यूवक पर भालू ने किया जानलेवा हमला… पढ़िए कैसे बचाई अपनी जान …

Ashoka Times…29 June Himachal Pradesh 

जंगल में भेड़ बकरियां चराने गए युवक पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हादसे में युवक के सिर बाजू पीठ पर गहरी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उपंमडल बालीचौकी के तहत पड़ने वाले गांव संबलवासे का 30 वर्षीय युवक बुद्धि सिंह बीते रोज अपनी भेड़-बकरियां चराने घर के पास वाले जंगल में गया हुआ था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर छिपे भालू ने बुद्धि सिंह पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से बुद्धि सिंह जैसे ही संभल पाता, इतने में भालू ने उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में बुद्धि सिंह के चिल्लाने पर ग्रामीण उसकी मदद के लिए दौड़े।

वहीं ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल बुद्धि सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया। हालत को देखते हुए बालीचौकी के चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। 

बुद्धि सिंह के भाई तेज राम ने बताया कि उसका भाई फिलहाल जोनल अस्पताल मंडी में ही उपचाराधीन है और उसके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं इस बारे में डीएफओ गोहर एसएस कश्यप ने बताया कि वन विभाग के पास भालू के हमले की शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्रभावित को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

शराब की तस्करी करते हुए हरियाणा का 25 वर्षीय यूवक गिरफ्तार, 

पांवटा साहिब में उत्पात मचाने पर महिलाओं सहित 13 गिरफ्तार…पढ़िए क्या है पूरा मामला 

प्रदेश की सबसे पुरानी ट्रक यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ दंगल…

उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को मारी गोली… हरियाणा नम्बर गाड़ी में थे आरोपी…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles