Home / Himachal Pradesh / यमुना शरद महोत्सव आज से शुरू … पंजाबी और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल ….

यमुना शरद महोत्सव आज से शुरू … पंजाबी और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल ….

यमुना शरद महोत्सव आज से शुरू … पंजाबी और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल ….

Ashoka Times…4 October 2025

animal image

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 4 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है । आज रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन से इसकी बेहतरीन शुरुआत की जा रही है।

AQUA

पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि शनिवार 4 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे यमुनाघाट पर यज्ञ शुरू होगा। गुरुद्वारा मैदान से सुबह 10:30 बजे से स्कूल छात्र रैली गुरु नानक मिशन स्कूल तक निकाली जाएगी। स्कूल आडिटोरियम में सांस्कृतिक एव प्रेरक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा होंगे। शाम को 6:30 बजे यमुनाघाट पर मां यमुना आरती होगी। शाम 7:00 बजे से रामलीला मैदान में महाकवि सम्मेलन आयोजित होगा।

दूसरे, दिन 5 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे पर्यावरण संतुलन के लिए रामलीला मैदान में यज्ञ होगा। इसके बाद स्वच्छता अभियान, सीटी डंप प्वाइंट पर वॉल पेंटिंग होगी। इसके बाद रामलीला मैदान में इंटर स्कूलों की प्रश्नोतरी एवं वादविवाद प्रतियोगिता व शाम को यमुनाघाट पर 7:30 बजे से मां यमुना आरती होगी। शाम को 7:30 बजे से 9:30 बजे तक यमुना वन विहार पार्क में नाट्यकला : कृष्ण लीला कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा होंगे।

AQUA

वहीं, राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 9:30 बजे से करुणा एवं पशु कल्याण के लिए यज्ञ यमुनाघाट पर होगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में महिला सशक्तीकरण मेला व रस्साकशी होगी। सायं 6:00 बजे से मां यमुना आरती तथा इसके बाद रात 10:00 बजे रात तक सांस्कृतिक संध्या होगी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।

इस दौरान पंजाबी कलाकार कंवर ग्रेवाल, नाटी किंग कुलदीप शर्मा, आरजे शेंकी, नए उभरते कलाकार रघुवीर सिंह व दिलजीत सिंह समेत कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons