5.9 C
New York
Sunday, October 18, 2026

महाकुंभ में संगड़ाह के रजाणा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की दुखद मृत्यु….

Ashoka time’s…31 jan 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल के गांव संगडाह के रजाणा गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता उर्फ बबली (38) का बीते दिन प्रयागराज महाकुंभ में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार हेमलता बाल‌ विकास परियोजना संगडाह के रजाना गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। कुछ दिन पहले वह अपने पति और कुछ अन्य परिचितों के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गई थीं। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार हेमलता उर्फ बबली का माइका रजाना तथा ससुराल संगड़ाह में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles