Home / News / भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ने किया कार्यकारिणी विस्तार….

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ने किया कार्यकारिणी विस्तार….

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ने किया कार्यकारिणी विस्तार….

Ashoka time’s…15 january 26

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सिरमौर, धीरज गुप्ता जी से चर्चा के उपरांत, जिला सिरमौर शिक्षक प्रकोष्ठ में सह संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर के संयोजक अजय शर्मा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिला
सह-संयोजकों की नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होगी। इनमें भवान सिंह नेगी (शिलाई) सहसंयोजक, अमर सिंह (शिलाई) सहसंयोजक, प्रेम दत्त (पच्छाद), सहसंयोजक,
हीरा पाल शर्मा, (रेणुका) सहसंयोजक, भीम सिंह शर्मा, (रेणुका) सहसंयोजक, श्याम गोयल (नाहन) सहसंयोजक, महिमा दत्त (नाहन) सहसंयोजक एवं विशारद सिंह (पांवटा- साहिब) सहसंयोजक के नाम शामिल है ।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर के संयोजक अजय शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा जी, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता जी, जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सम्मानित निर्वाचित विधायक, पूर्व विधायक, स्थापित नेतृत्व एवं सभी 12 मंडलों के मंडल अध्यक्षों एवं सह-संयोजकों के योगदान एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ मंडल इकाइयों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक मंडल से एक संयोजक एवं चार सहसंयोजकों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी यह कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं ।
जिला सिरमौर के 55–पच्छाद (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से राजगढ़ एवं सराहा मंडल, 56–नाहन विधानसभा के अंतर्गत
धारटी धार नाहन मंडल, माता त्रिलोकपुर नाहन मंडल, माता कटासन नाहन मंडल, 57–श्री रेणुका जी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नोहराधार मंडल, संगडाह मंडल एवं ददाहु मंडल के साथ-साथ 58–पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा साहिब मंडल, गिरीपार ऑजभोज मंडल तथा 59- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिलाई मंडल तथा नेडा- पार मंडल में यह नियुक्तियां शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर इकाई के गठन एवं मंडल स्तर तक प्रकोष्ठों के विस्तार के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की संगठन को गति प्रदान करते हुए अपना योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा।

अजय शर्मा,
जिला संयोजक,
भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons