Home / News / भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बनवाया फर्जी कृषक प्रमाण पत्र…मनीष

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बनवाया फर्जी कृषक प्रमाण पत्र…मनीष

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बनवाया फर्जी कृषक प्रमाण पत्र…मनीष

सत्ता का किया दुरुपयोग, सरकार करे जीरो टोलरेंस के तहत कार्रवाई…

animal image

Ashoka Times…

AQUA

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अधिकारियों पर दबाव बना कर हिमाचली कृषक प्रमाण पत्र जारी करवाया गया है ये गंभीर आरोप भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता मनीष तोमर ने लगाए हैं।

पांवटा साहिब भाजपा वरिष्ठ नेता रहे मनीष तोमर ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपना कृषक प्रमाण पत्र बनाया है जो कि फर्जी है उन्होंने कहां की प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करते हुए कृषक प्रमाण पत्र निरस्त करना चाहिए और मामला दर्ज करना चाहिए।

AQUA
मंडल अध्यक्ष हो सभी पदों से बर्खास्त, सत्ता का कर रहे दुरुपयोग…

सभी पदों से हो बर्खास्त…

वहीं उन्होंने कहा कि पांवटा भाजपा मंडल में सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपना फर्जी कृषक प्रमाण पत्र बनाया है जिसके आधार पर तुरंत मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को उनके सभी पदों से हटाया जाना चाहिए भाजपा सरकार की जीरो टोलरेंस दिखाने का अवसर है और जनता इस को बड़े ध्यान से देख रही है।

पांवटा भाजपा पर दाग…

उन्होंने कहा कि जिस मंडल के अध्यक्ष इस तरह से भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं उस मंडल में किस तरह और क्या काम चल रहे होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है उन्होंने कहा कि यहां के वरिष्ठ नेता भी उन्हें पूरा सहयोग देते हैं जिसके कारण यह इतने साहसी हो गए हैं कि अधिकारियों को ना केवल धमकाते हैं बल्कि अपने गलत काम करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि बिना बड़े नेताओं की मिलीभगत से मंडल अध्यक्ष कृषक प्रमाण पत्र वह भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नहीं बनवा सकते पांवटा मंडल भाजपा पूरी तरह से भ्रष्ट हाथों में है अगर जांच की जाए तो और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons