8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

बड़ी वारदात…बैंक के भीतर बुजुर्ग से लाखों उड़ा ले गया ठग…बीच बाजार में पेश आया मामला…

मौके पर पहुंची पुलिस बैंकों को दिए सुरक्षा दिशा निर्देश….

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के यूनियन बैंक में पैसे जमा कराने आए एक बुजुर्ग के साथ बड़ा धोखा हो गया बैंक के अंदर से एक व्यक्ति तकरीबन डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग गया वही इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी केवल बगलें झांकते रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के यूनियन बैंक में एक स्थानीय बुजुर्ग व्यक्ति अपने कथित 5 लाख रुपए जमा कराने आया था तथा वह जमा करवाने के लिए फार्म भर रहा था वही बैंक में एक व्यक्ति भी आया जिसने टोपी पहनी हुई थी। बुजुर्ग व्यक्ति को बैंक के भीतर वह व्यक्ति एक ग्राहक लगा और उसने पैसे गिनने में उसकी मदद मांगी पीड़ित व्यक्ति ने उसको पैसे गिनने के लिए बोला जिसके बाद आरोपी ने उसमें से तकरीबन 1 लाख रुपए गायब कर दिये और मौके से फरार हो गया। हालांकि पैसे को लेकर पुलिस अभी भी सही जानकारी नहीं दे पा रही है।

इसके बाद पुलिस को मीडिया द्वारा सूचना दी गई और मौके पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची वहीं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी वारदात को अंजाम देता नजर आया है।

वहीं इतनी बड़ी वारदात होने के बाद शहर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बैंकों को दिशा निर्देश देने में जुट गए।

इस बारे में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि दोपहर के समय एक व्यक्ति के साथ बैंक के भीतर पैसे गायब करने की वारदात हुई है जिसको लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles