5.7 C
New York
Sunday, October 18, 2026

बद्रीपुर चौक पर सड़क हादसे में गई 35 वर्षीय की जान…

 

Ashoka Times….20 फरवरी 2025

पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक पर उस वक्त लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जब दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान जगदीश चंद (35) पुत्र तोता राम, निवासी ठोंठा जाखल, पोस्ट टटियाना, तहसील कमरऊ के रूप में हुई है। वह पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में काम करता था और हाल ही में गोंदपुर क्षेत्र में अपना घर बनाया था। जगदीश चंद की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गये है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles