Home / News / बड़ी कार्रवाई…हिमाचल प्रदेश में 54 किलो भूक्की, चरस अफीम के साथ 2 लाख कैश किया बरामद… आरोपी गिरफतार 

बड़ी कार्रवाई…हिमाचल प्रदेश में 54 किलो भूक्की, चरस अफीम के साथ 2 लाख कैश किया बरामद… आरोपी गिरफतार 

बड़ी कार्रवाई…हिमाचल प्रदेश में 54 किलो भूक्की, चरस अफीम के साथ 2 लाख कैश किया बरामद… आरोपी गिरफतार 

Ashoka Times…7 May 23

animal image

हिमाचल प्रदेश में 54 किलो 700 ग्राम के साथ अफीम और चरस भी बरामद की गई है। मादक पदार्थ रखने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के घर, दुकान व गौशाला से 54 किलो 760 ग्राम भुक्की. 7.3 ग्राम अफीम, 140 ग्राम चरस पकड़ी है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से 2 लाख 8 हजार 600 रुपए कैश भी बरामद किया है. पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

हिमाचल प्रदेश में लगातार नशे पर बड़ी कार्रवाई पुलिस करती नजर आ रही है बीते कल भी जिला मंडी के तहत पड़ने वाले हटली थाना की टीम ने नशे के सौदागर को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है. आरोपी बीते कई सालों से मादक पदार्थों का अवैध धंधा कर रहा था, जिसे पुलिस ने घर से नशे के सामान के साथ गिरफ्तार लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशे इस्तेमाल होने वाले मादक पदार्थ व लाखों रुपए कैश भी बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलद्वाड़ा के हटली क्षेत्र में कथित आरोपी ओम प्रकाश के अवैध धंधे की गुप्त सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने भी उक्त आरोपी पर नजरें टिका रखी थी. शनिवार को हटली पुलिस टीम ने मौका देखकर उक्त व्यक्ति के घर छापा मारा. छापे के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ पकड़ा. पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंचायत नरोला के गांव हवाणी का ओम प्रकाश उम्र 52 साल जो अवैध मादक पदार्थ का धंधा करता है।

वाइट पेपर खोलेगा हिमाचल के कर्जदार होने का राज…उप मुख्यमंत्री की निगरानी में…

प्रदेश के हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह… बिंदल

अमर शहीद प्रमोद नेगी को नम आंखों से अंतिम विदाई… शहीद को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

ददाहू कोटला मोलर में 15 लोगों का जांचा स्वास्थ्य… 

उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब, कफोटा और शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons