Home / News / बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी है कृमि नाशक दवा….

बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी है कृमि नाशक दवा….

बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी है कृमि नाशक दवा….

Ashoka Times…21 November 

animal image

श्री रेणुका क्षेत्र के ददाहू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई गई। आशा वर्कर्स ने शिक्षकों की मौजूदगी में ही बच्चों को दवा का डोज़ खिलाया गया।

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोलियां नर्सरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को खिलाई गई है।

बच्चों को जरूर खिलाएं दवा…

दवा कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए है यह दवा बच्चों को जरूर खिलाई जानी चाहिए आपके बच्चों में कृमि संक्रमण का प्रभाव तुरंत दिखाई न दे लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संपूर्ण विकास को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कृमि नाशक दवाई से बच्चों में संपूर्ण शरीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है बच्चों को दवाई हमेशा चबाकर खाना चाहिए 1 से 2 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चलानी चाहिए जबकि 2 साल से अधिक 19 साल तक के युवाओं को एक गोली खानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *