Home / News / प्राइवेट बस से सफर कर रहे दो व्यक्ति‌यों से 1.174 किलो चरस बरामद, मामला दर्ज

प्राइवेट बस से सफर कर रहे दो व्यक्ति‌यों से 1.174 किलो चरस बरामद, मामला दर्ज

प्राइवेट बस से सफर कर रहे दो व्यक्ति‌यों से 1.174 किलो चरस बरामद, मामला दर्ज

Ashoka time’s…7 December 25

animal image

जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुरियाला मोड़ पर एक प्राइवेट बस से 1 किलो 174 ग्राम चरस बरामद की है।

यह बरामदगी इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी चरस खेप मानी जा रही है। पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक अमित यादव के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, भोटा से ऊना की ओर जा रही प्राइवेट बस की नियमित जांच के दौरान पुलिस टीम को दो यात्रियों पर संदेह हुआ। निरीक्षक सुनील कुमार संख्यान के नेतृत्व में टीम ने बस को रोका और तलाशी प्रक्रिया शुरू की। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों के सामान से 1.174 किलो उच्च गुणवत्ता की चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान चेतराम निवासी और तारा देवी निवासी वालीचौकी के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

animal image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons