Home / News / प्रधानमंत्री की रैली में महिलाओं की भीड़ दिखाने के लिए अधिकारी बना रहे दबाव…

प्रधानमंत्री की रैली में महिलाओं की भीड़ दिखाने के लिए अधिकारी बना रहे दबाव…

प्रधानमंत्री की रैली में महिलाओं की भीड़ दिखाने के लिए अधिकारी बना रहे दबाव…

रोजगार समूह से बाहर निकालने की दी जा रही धमकी…

animal image

Ashoka Times…4 October 

AQUA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में महिलाओं की भीड़ दिखाने के लिए सिरमौर जिले में कई अधिकारी महिला समूहों पर दबाव बना रहे हैं।

पांवटा साहिब में कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस ब्यान जारी करते हुए कहा कि अधिकारी नेताओं के दबाव पर काम कर रहे हैं जिसके चलते स्वयं सहायता समूह की महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है कि मोदी की रैली में अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचे

AQUA

प्रदीप चौहान ने बताया कि कई महिलाओं ने उनसे बातचीत कर बताया कि त्योहारों का सीजन है इस महीने में सभी त्योहार हैं खेतों में मक्का की फसल पक कर तैयार हो गई है धान कटाई का कार्य शुरू होने वाला है ऐसे में घरों के काम में महिलाएं व्यस्त हैं जब कि अधिकारी दबाव बना रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आयोजन में किसी भी हालत में पहुंचना है ।

महिलाओं ने बताया कि घर के परिवार के सभी सदस्य आयोजन में जाने के लिए मना कर रहे हैं लेकिन अधिकारी आयोजन में पहुंचने का दबाव बुला रहे हैं अन्यथा जो महिलाओं को रोजगार मिल रहा है उसे बाहर निकाला जाएगा इस तरह से महिलाओं को परेशान कीया जा रहा है

प्रदीप चौहान ने कहा कि ऐसी सरकार और अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि ऐसी घिनौनी हरकत करना छोड़ दें, बातें तो महिलाओं को आत्मनिर्भर कि की जा रही है लेकिन धरातल पर आत्मनिर्भर नहीं बल्कि महिलाओं का शोषण किया जा रहा है।

पांवटा शिलाई तिलोरधार ब्लॉक की बात की जाए तो यहां पर महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बल्कि अपने आपको ठगा ठगा सा महसूस कर रहे हैं अधिकारी के दबाव के चलते महिलाएं अब आत्महत्या करने पर विवश हो रही है यदि कोई महिला ने आत्महत्या कर ली तो उसकी जिम्मेदारी स्थानीय नेता मंत्री और अधिकारी होंगे।

महिलाओं को सपने तो आत्मनिर्भर बनाने के दिखाए जा रहे हैं जबकि बादल की स्थिति तो ऐसी है कि आज भी महिलाएं परेशान है अधिकारियों के दबाव के चलते ना तो घर का काम कर पा रही है और ना ही अपने परिवार का लालन पालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons