=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
21.3 C
New York
Tuesday, October 13, 2026

पुलिस थाना काला आम तथा पांवटा साहिब के अन्तर्गत मारपीट के मामले दर्ज*

पुलिस थाना काला आम तथा पांवटा साहिब के अन्तर्गत मारपीट के मामले दर्ज*

Ashoka time’s…25 September 26

1. दिनांक 24-09-2026 को पुलिस थाना काला आम में श्री अरुण कुमार S/O श्री तरसेम सिंह R/O गांव रत्तुवाला डा0 छबीलपुर तह0 सढौरा जिला यमुनानगर हरियाणा की शिकायत पर मामला दर्ज किया कि कि यह V-John कम्पनी कालाआम्ब में करीब 2 महिने से सिक्योरिटी में काम करता है । दिनांक 23-09-26 को इसकी डियूटी सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक थी जब यह शाम को कम्पनी से छुट्टी करके घर जाने के लिए कालाआम्ब चौंक सढौरा रोड पहुँचा तो इसने एक मोटर साईकल सवार से लिफ्ट ली जैसे ही यह हिमालयन कॉलेज से आगे सढौरा रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक मोटर साईकल पर दो लडके आए जिन्होंने अपना मोटर साईकल इनके आगे लगा दिया और उस मोटर साईकल पर बैठे दोनो लडको ने इनके साथ मारपीट करने की कोशिश करी, इसने एक लडके को पहचान लिया जिसका नाम चेतन निवासी डेरा है वह भी उसी कम्पनी में काम करता है । उसके बाद यह वहां से भागकर वापिस कम्पनी आ गया तथा इसने यह सारी बात सिक्योरिटी गार्ड राहुल को बताई। फिर राहुल इसे अपने मोटर साईकल पर घर छोडने जा रहा था तो जैसे ही ये कम्पनी से जाने के लिए थोडा आगे गये तो चेतन व उसका साथी ने फिर इसके साथ लात मुक्कों से मारपीट शुरु कर दी तथा चेतन ने इसकी पीठ पर चाकू मार दिया और यह वहां पर गिर गया । पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच जारी है।

2. दिनांक 24-09-2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में श्री जोगिन्द्र सिंह S/O स्व0 श्री गीता राम निवासी गांव अजीवाला डा0 जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया कि दिनांक 24-09-26 को पांवटा साहिब अदालत में “गीता राम V/S जोगिन्द्र सिंह & others” Suit मे इसका ब्यान होना था दिनांक 24-9-26 को समय लगभग 9.10 बजे प्रात: यह अपनी गाड़ी HP17H-0810 से Court को आ रहा था । जब Scholar Home स्कूल बद्रीपुर नजद जम्मूखाला पहुँचा तो आगे स्कूल बस रुकी थी । इसे भी गाड़ी रोकनी पड़ी । पीछे से जिन्दर पाल S/O गीता राम तथा गीता राम मोटर साईकल पर आ कर मोटर साईकिल इसकी गाड़ी के आगे लगा दिया तथा इसे पाँवटा की तरफ आने से रोका तथा इसे कहा कि आज तेरा ब्यान करवाता हूँ । इसे दोनों ने जान से मारने की धमकी दी तथा शीशा खोलने को कहा । जब इसने शीशा नहीं खोला तो जिन्दर पाल ने इसकी गाड़ी के शीशा पर मुक्का मारा । यह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से निकला । पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच जारी है।

3. दिनांक 24-09-2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में जिंदर पाल पुत्र गीता राम निवासी अजियावाला पांवटा साहिब जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया कि दिनांक 24-09-2026 को प्रार्थी अपने पिता गीता राम के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर पांवटा साहिब न्यायालय में पेशी के लिए जा रहा था। इसी दौरान जोगिन्द्र सिंह पुत्र श्री गीताराम निवासी अजियावाला पाँवटा साहिब ने प्रार्थी की मोटरसाइकिल के ठीक सामने अचानक अपना वाहन (कार) मोड़ दिया, जिसका नंबर HP 17 H 0810 है जिससे इसे व इसके पिता को दुर्घटना एवं गंभीर चोट लगने का खतरा उत्पन्न हो गया। उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी कई बार प्रार्थी व उसके परिजनों के साथ इसी प्रकार की हरकत की जा चुकी है । भूमि संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण प्रार्थी को आशंका है कि उक्त व्यक्ति भविष्य में भी प्रार्थी व उसके परिवारजनों के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है अथवा किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles