12.3 C
New York
Saturday, October 17, 2026

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने संभाला जिला सिरमौर का पदभार….

पुलिस भर्ती को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना उनकी प्राथमिकता….

Ashoka Times….10 फरवरी  25

सोमवार को पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और नशा मफिया पर पुलिस को रियायत नहीं करेगी।

सोमवार को उन्होंने नाहन पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) योगेश रोल्टा, डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल, डीएसपी पांवटा साहिब मनविंदर सिंह ठाकुर और पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि 11 फरवरी से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

वहीं,मीडिया से बातचीत में निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिले में नशे पर रोक लगाना है। विशेष रूप से चिट्टे जैसी घातक नशीली पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन नशे के आदी व्यक्ति न केवल अपना नुकसान करते हैं, बल्कि अन्य अपराधों में भी संलिप्त हो जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles