16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नदी में आई बाढ़ कई लोगों की बचाई गई जान…एसडीएम सहित अधिकारी पहुंचे मौके पर… पढ़िए क्या है मामला

Ashoka time’s…8 june 23 

पोंटा साहिब की गिरी नदी में अचानक बाढ़ आ गई जहां कुछ लोग भी बाढ़ की चपेट में आ गए सूचना मिलते ही एसडीएम पांवटा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे इस दौरान सभी की जान बचा ली गई । दरअसल पोंटा साहिब में बड़ी मॉक ड्रिल एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के नेतृत्व में हुई जिसमें पुरूवाला के समीप गिरी नदी में मेगा मॉक ड्रिल के दौरान ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान उपमंडल स्तरीय सभी अधिकारी अपनी टीम व आपदा सम्बन्धित उपकरणों के साथ राहत तथा बचाव कार्य में शामिल हुए।

गुंजीत सिंह चीमा ने बताया की संभावित बाढ और भू-स्खलन के दृष्टिगत मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि जैसे ही मेगा मॉक ड्रिल के उद्देश्य से नदी में बाढ आने से स्थानीय लोगों के बाढ की चपेट में आने की सूचना मिली, जिसके उपरांत प्रशासन तथा सभी सम्बंधित अधिकारी तुरन्त हरकत में आ गए। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित विभाग उपकरणों के साथ कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गए तथा आपदा राहत तथा बचाव कार्य में जुट गए।

एसडीएम ने बताया कि सभी विभागों के सहयोग से पांवटा साहिब में मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन से भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी को मजबूती मिली है। इस के अतरिक्त उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल के सन्दर्भ में सभी विभागों से चर्चा की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की कमी को दूर किया जा सके। जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए कोई चूक न रह सके।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मॉक ड्रिल से घबराएं नहीं, इस प्रकार की मॉक ड्रिल भविष्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए जरूरी हैं।

इस दौरान डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, बीडीओ प्रताप चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, बीएमओ के. एल भगत, सहित लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles