11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

पांवटा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…7 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार…

Ashoka Times…2 July 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब में 7 ग्राम चिट्टे के साथ सिमरन नाम की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है क्योंकि इस तरह की सक्सेसफुल रेड कम ही कामयाब होती हैं।

पांवटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिमरन पत्नी राहुल वार्ड नंबर 10 कृपालशीला के नजदीक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनका पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बेहद मुश्किलात के बीच रहकर इस काम को अंजाम दिया गया है क्योंकि ड्रग्स का धंधा कर रहे परिवारों के बीच 7-8 ग्राम चिट्टा ढूंढना बेहद मुश्किल भरा रहता है। सूत्र बता रहे हैं कि यह ड्रग्स बेचने का धंधा करते चले आ रहे हैं। बेहद शातिर तरीके से यह लोग इस धंधे को करते हैं पुलिस के लिए भी यह काफी मुश्किल भरा काम होता है।

बता दें कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब रेड की तो इनके पास से 7 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार इस परिवार की एक महिला शिमला भी रहती है और वहां से इस धंधे को चलाती है कुछ समय पहले शिमला की पुलिस ने पांवटा आकर इस परिवार की उस महिला को गिरफ्तार किया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि वार्ड नंबर 10 सिमरन पत्नी राहुल नाम की महिला से 7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है जिसके बाद पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में मानवेंद्र ठाकुर जो कि डीएसपी पांवटा साहिब है उनकी अगुवाई में लंबे समय से ड्रग्स बेच रहे माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है । अगर इस रफ्तार से पुलिस काम करती रही तो अगले कुछ महीनों में एक दर्जन के करीब ड्रग्स बेचने वाले यह परिवार सलाखों के पीछे पहुंच जाएंगे।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहां की समाज के सभी लोगों को ब्रिज के विरोध में सामने आना चाहिए ताकि पुलिस को भी मदद मिल पाए अगर आपके पड़ोस में कोई इस तरह का अवैध काम कर रहा है तो हमें सूचना अवश्य दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles