=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
24.1 C
New York
Thursday, October 15, 2026

पांवटा साहिब की बेटी ने विदेश में किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन….

Ashoka Times…..17 जनवरी 2025

अक्षिमा क्लेयर गिल ने इंग्लैंड के सर्वोच्च विश्वविद्यालय बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मेरिट में नाम चमकाया है।

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में जन्मी अक्षिमा क्लेयर गिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल से प्तराप्त की, तत्पश्चात हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित शूलिनी यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी में बी – टेक की डिग्री लेने के बाद पंजाब की कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं देने के पश्चात इंग्लैंड की बहु प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी में मास्टर्स डिग्री के लिए आवेदन किया। प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन थी पूरे विश्व भर से अनेक देशों से अति विद्वान छात्र-छात्राएं इस विश्वविद्यालय का रुख करते हैं, स्पर्धाए कितनी भी कठिन हो किंतु हिम्मत ना हारते हुए अक्षिमा क्लेयर गिल ने न सिर्फ दाखिला हासिल किया उपरांत उसके अति कठिन प्रतिस्पर्धा में अपना एकेडमीक जौहर दिखाते हुए जहां पर अनेक विदेशी छात्र-छात्राओं के बीच मेरिट में अपना नाम दाखिल करने में सफलता हासिल की।

अक्षिमा क्लेयर गिल एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है जिसकी माता डोरिस गिल पिछले दो दशकों से अधिक समय से पौंटा साहब के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में बतौर शिक्षिका अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं पर अक्षिमा के पिता अक्षय गिल पिछले तकरीबन 2 दशकों से राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत है व बॉलीवुड में भी अपनी दस्तक दे चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles