15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पहाड़ी क्षेत्र में नशे और जुएं की बढ़ती गतिविधियों को लेकर महिला संगठन सड़कों पर …

Ashoka Times…3 सितम्बर 23 सिरमौर 

जिला सिरमौर के संगडाह ब्लाक के  ग्राम पंचायत सैज में नशे और जुए की गतिविधियां बहुत जोरो पर है। नारी शक्ति ग्राम संगठन ग्राम पंचायत सैज की महिलाएं इस नशे और जुए के खिलाफ सड़कों पर उतरी और एक रैली का आयोजन किया। रविवार को डालयानु से सैज घाट और सैज घाट से सैज गांव तक निकाल कर लोगों को नशे और जुएं जैसी बुराई के खिलाफ जागृत किया। ये रेली दो सड़का से सैंज गाव तक निकाली गई ।

जिसमें काफी महिलाओं  ने भाग लिया। महिलाओं का कहना है कि इस पंचायत में शराब, जुआ, चरस आदि नशा बढ़ता जा रहा है नशे के आदी लोगो जंगल, ढाबो, दुकानों व होटलों में देखने को मिलते है जिससे हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

इस रेली की संचालक व प्रधान, नारी शक्ति ग्राम संगठन, ग्राम पंचायत सैज सुरेंद्रा ठाकुर का कहना है कि हमारी मुहिम हर घर नशा मुक्त की है और ये मुहिम लगातार जारी रहेगी।

इस रेली में आशा कार्यकर्ताओं व ग्राम पंचायत सैंज के 13 स्वयं सहायता समूह (SHG) तथा  महिला मंडलों की महिलाओ ने भी भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल किरण (आशा कार्यकर्ता),  सुमित्रा देवी, दया देवी, चद्रेश, किरण, प्रोमिला,  सोमो देवी, विनीता, बबली शर्मा, नीतू बाला, उषा, निकिता, बबली शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सैंज करतार सिंह व उप प्रधान मेला राम व सभी वार्ड मेंबर का भी पूरा  सहयोग रहा।

महिलाओं ने  नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । महिलाओं ने बताया कि बावजूद इसके आज भी पंचायत में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। नशे के इन सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की। महिलाएं का कहना है कि उन्हें  विवश होकर सड़क पर उतरना पड़ा है।

महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इलाके के हाटलों, ढाबों, नाई की दुकानों, परचून की दुकानों में चल रहे नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगी। महिलाओ ने कहा कि   युवाओं का भविष्य और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार… मामला दर्ज 

पांवटा साहिब में डेंगू का प्रकोप, हर रोज़ आ रहे 20 से अधिक मामले…सरकारी और प्राइवेट लैब…

संगड़ाह के बड़ग मे Car मे लगी आग की चपेट मे आने से बाल-बाल बच चालक…. 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles