13.9 C
New York
Sunday, October 25, 2026

परीक्षा में असफल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

परीक्षा में असफल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

Ashoka time’s…5 May 26

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है, जो ठाकुर बाग अन्नाडेल का निवासी था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि अन्नाडेल के ठाकुर बाग क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना वेस्ट शिमला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट में निखिलेष पंखे से फंदे पर लटका हुआ मृत अवस्था में मिला।

प्रारंभिक जांच में मृतक के पिता प्रेमलाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि निखिलेष 10+2 की परीक्षा में असफल होने के कारण मानसिक तनाव में था। पुलिस द्वारा शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई तथा गवाहों के बयान दर्ज किए।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला के शवगृह में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के माता-पिता ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles