9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पति और दोस्त पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

पति और दोस्त पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

Ashoka Times….09 October 2024

ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत तहसील खुंडियां में एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति थिल इलाके में बिरोजा निकालने का काम करता है और किराए के मकान में रहता है। उसी मकान में उसके पति का एक दोस्त भी साथ रहता है।

महिला ने बताया कि 5 अक्टूबर को वह अपने पति से मिलने थिल गई थी। वहां खाने के बाद उसके पति ने बताया कि उसका दोस्त तांत्रिक विद्या में निपुण है और वह उसका भी इलाज करवा सकता है। पति के कहने पर वह उसके दोस्त द्वारा किए गए कुछ मंत्रोच्चारण के दौरान वहां रुकी रही, जिसके बाद वे तीनों सो गए।

आरोप के अनुसार, पहले पति ने और फिर उसके दोस्त ने जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में, महिला ने अपनी जेठानी को इस घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस थाने में जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

ज्वालामुखी पुलिस अधिकारी आरपी जसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles