हिंदू संगठनों की चेतावनी…24 घंटे में कार्रवाई की मांग…
Ashoka Times…20 may 2026
पांवटा साहिब के कृपालशिला गुरुद्वारे के पास से एक माह में दो नाबालिक बच्चियों के शव यमुना नदी पर बरामद हो चुके हैं जिसको लेकर अब लोगों के बीच काफी तनाव बढ़ने लगा है।
लापरवाही ….
पांवटा साहिब में 26 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिक वार्ड नंबर 10 की बच्ची का शव बरामद किया गया था। मामले में नाबालिक मृतक (बदला हुआ नाम सोनू की मां ने तीन युवाओं पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन पुलिस ने अब तक उन तीनों युवाओं के मोबाइल कब्जे में नहीं लिए हैं जिनसे इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस लीड़ मिल सकती थी।
तीनों संदिग्ध युवाओं के फोन नहीं हुए जब्त… बड़ी लापरवाही…
पुलिस का मानना है कि नाबालिक मृतक (बदला हुआ नाम सोनू के पास कोई फोन नहीं था इसलिए सीधे तौर पर युवाओं के फोन नहीं लिए गए। हालांकि पुलिस ने सीडीआर के लिए अप्लाई कर दिया है। लेकिन इसमें अगर पुलिस चाहती तो युवाओं के फोन जप्त कर फॉरेंसिक को भेज सकती थी क्योंकि युवाओं की आपस में हुई चैटिंग या बातचीत एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के तौर पर मिल सकती थी।
सोनू की मां ने बताया कि उनकी बेटी का शव मिलने से पहले उन युवाओं ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी । जिसके आधार पर पुलिस को बहुत पहले ही युवाओं के मोबाइल जप्त कर फॉरेंसिक को भेज देना चाहिए थे क्योंकि संभव है कि उन युवाओं के फोन में आपसी चैटिंग या और कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस निकलकर सामने आ सकते थे।
आखिर कौन थी सोनू के साथ यूवती…
वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक नाबालिग सोनू के साथ उस दिन एक अन्य युवती भी साथ थी और वह दोनों यमुना घाट सुसाइड पॉइंट पर चढ़े हुए थे । जहां एक नमकीन बेचने वाले व्यक्ति ने उन्हें वहां से डांट फटकार कर भगा दिया था मृतक युवती की साथी लड़की एक ऑल्टो कार में बैठकर वहा से चली गई थी जिसको पुलिस लगातार ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। अगर वह लड़की जो सुसाइड पॉइंट पर मृतक आस्था के साथ मौजूद थी मिल जाती है तो यह भी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी।
वही हिंदू जागरण और संगठनों ने अब इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन और 24 घंटे की चेतावनी दी है कि अगर दोनों नाबालिग बच्चियों के मामले में जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरने प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे।
वही इस बारे में अभी एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी से बात नहीं हो पाई है उनका जो भी पक्ष होगा वह भी प्रकाशित किया जाएगा।

