नेरवा में 10 बीघा जमीन पर अवैध भांग की खेती का पर्दाफाश…मामला दर्ज
Ashoka time’s…7 July 26
शिमला जिले के चौपाल उपमण्डल के तहत नेरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती का मामला सामने आया है।
पुलिस का कहना है कि कोफर धार (नगाह) क्षेत्र में करीब 10 बीघा जमीन पर अवैध रूप से भांग उगाई गई थी। मौके पर किए गए आकलन के आधार पर पुलिस ने यहां करीब 10 लाख भांग के पौधे होने का अनुमान लगाया है।
इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

