18.8 C
New York
Saturday, October 17, 2026

नव वर्ष के पहले दिन रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार….सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो….

Ashoka Times…3 January 2025

हिमाचल प्रदेश में वन परिक्षेत्र अधिकारी को रिश्वत लेते हुए सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हिरासत में लिया है।

नववर्ष 2025 की शुरुआत एक घूसखोर वन परिक्षेत्र अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर की है। सतर्कता विभाग ने ऊना जिले के अंब में तैनात वन रेंजर अविनाश कुमार को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जानकारी ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज सुबह प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी वन रेंजर ने कांगड़ा जिले के डाडासीबा निवासी सुरेंद्र सिंह और रजत गुलेरिया से जब्त किए गए वाहनों को रिलीज करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत ऊना थाना में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles