Home / News / नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले माता-पिता को बद्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले माता-पिता को बद्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले माता-पिता को बद्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दम्पति के ब्लड सैम्पल भेजे जांच…

animal image

Ashoka time’s…4 December

AQUA

सोलन बद्दी के बाईपास रोड पर झाड़ियों में मृत मिली नवजात के माता-पिता को बद्दी पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने दोनों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं तथा दोनों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार यह दंपति बिहार राज्य का रहने वाला है तथा बद्दी के बिलावाली में किराए के मकान में रहता है। 30 नवम्बर को बद्दी सीएचसी में इनके पास एक बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची पैदा होने के बाद रोई नहीं, जिस पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

AQUA

देर सायं दंपति पीजीआई बच्ची को लेकर पहुंचा, लेकिन वहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहां से यह दंपति मृत नवजात को वापस लेकर 30 नवम्बर की शाम बद्दी पहुंचा और अंतिम संस्कार करने की बजाय उसे बाईपास के समीप झाड़ियों में फेंक दिया था।

डीएसपी सपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बद्दी पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद नवजात के परिजनों को खोज लिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons