Home / News / धान की फसल में नुकसान..किसानों को दिया जाएगा उचित मुआवज़ा- सुखराम

धान की फसल में नुकसान..किसानों को दिया जाएगा उचित मुआवज़ा- सुखराम

धान की फसल में नुकसान..किसानों को दिया जाएगा उचित मुआवज़ा- सुखराम

पांवटा साहिब विस क्षेत्र में किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

animal image

Ashoka Times…5 सितम्बर

AQUA

पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में किसान धान की फसल का अत्यधिक उत्पादन करते हैं परंतु इस वर्ष फसल में काफी नुक़सान हुआ है जिसके आकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी द्वारा आंकलन करने के पश्चात किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सांसद लोकसभा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ रविवार को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में उद्घाटन व शिलान्यास किए और जन सभाओं को संबोधित भी किया।

AQUA

उन्होंने ग्राम पंचायत डांडा के गांव पागर में 6 लाख 50 हजार की लागत से बने सांझा प्रांगण हरिजन बस्ती का उद्घाटन किया और 5 करोड 56 लाख से निर्मित होने वाली अमरगढ़-जोहड़ो-क्यारदा जल शक्ति कॉलोनी माजरा का शिलान्यास किया।

ऊर्जा मंत्री ने शिव मंदिर डांडा के लिए 5 लाख व सांसद सुरेश कश्यप ने 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने डांडा पागर में 3 ट्यूबवेल को शीघ्र क्रियान्वित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गई है।

सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आंज भोज में 90 प्रतिशत विकास कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजपुर में उप तहसील व अस्पताल खोलने की स्वीकृति वर्तमान सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी है और डॉक्टरों की भर्ती कर अस्पताल को लोगों की स्वास्थ्य सेवा के लिए जल्दी आरंभ कर दिया जाएगा।

http://नशा माफिया के खिलाफ महिलाओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे…पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी…WATCH VIDEO वार्ड 10 में आधा दर्जन से अधिक नशा माफिया सक्रिय… https://bit.ly/3TJrWIE

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 3 नई पंचायतें बनाई गई तथा इन पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि भी उपलब्ध करवाई गई है। अम्बोया में आईटीआई तथा आंज भोज क्षेत्र के 5 स्कूलों को स्तर उन्नत करने की स्वीकृति भी इस सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि 27 करोड़ रुपए से बनने वाली खोदरी माजरी पेयजल योजना का निमार्ण कार्य प्रगति पर है और इस योजना में 4 लाख लीटर क्षमता के 5 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे जिससे आंज भोज क्षेत्र में पीने के पानी की कोई भी समस्या नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की लो वोल्टेज समस्या का समाधान होगा।

http://*गिरीपार में हजारों ने किया मनीष तोमर का समर्थन…कहा हम हर हाल में साथ…* *भाजपा को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान…उमड़ी भीड़ सहमे…* http://www.ashokatimes.com/?p=183

उन्होंने बताया कि आंज भोज क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपना कोई भी निजी व सामूहिक कार्य करने के लिए खुली जगह उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 679 स्वयं सहायता समूह गठित हैं और प्रत्येक समूह को 11000 रुपए दिए जाएंगे ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

सांसद लोकसभा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार के विकास कार्यों को लगभग 2 सालों तक कोरोना महामारी ने धीमा किया था, परंतु केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने उसके उपरांत भी विकास कार्यों को गति देने का भरसक प्रयत्न किया है।

http://*40 किलो वजनी महिला के पेट से निकाली 32 किलो की रसोली…जेसी जुनेजा डॉक्टर्स का कमाल* *पढ़िए और देखिए कैसे बचाई महिला की जान…* https://bit.ly/3TF7Mzp।

सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी।

सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

https://youtu.be/eisvJQp0NxY.

इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सद्दिकी, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक स्मसाद अली,मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक शमशेर अली, ओएसडी शेखरानंद ऑप्रिती, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

40 किलो वजनी महिला के पेट से निकाली 32 किलो की रसोली…जेसी जुनेजा के डॉक्टर्स का कमाल…

अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…

पूर्व विधायक जंग ने शुरू की परिवर्तन यात्रा…लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन…

परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons