12.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…

 9 लोगों को खिलाया था जहरीला पदार्थ बमुश्किल बची थी जान…

ASOKA TIME’S…1 August

पांवटा साहिब में परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई बड़ी लीड अपराधियों की नहीं लग पाई है वहीं शहर के लोगों पर अब भी ऐसी खतरनाक लूटपाट का खतरा बना हुआ है।

पांवटा साहिब में 4 दिन पहले भूपपुर में किराएदार बनकर आए दो युवकों ने 9 लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया सिर्फ इतना ही नहीं घर में रखा काफी कीमती सामान भी चोरी कर उड़ा ले गए। गनीमत यह रही जहरीला पदार्थ खाने के बाद किसी की जान नहीं गई हालांकि इसमें एक गर्भवती महिला की तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही थी।

वहीं दूसरी ओर यह दोनों ही युवक पोंटा साहिब के एक निजी होटल में काम करते थे और किराएदार बनकर लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ लूटपाट का काम करते थे। ऐसा संभव है कि वह इस तरह की खतरनाक वारदात को दोबारा अंजाम दें।

उनमें रिशिपाल सहित चार किरायेदारों ने बताया कि इस पूरी वारदात में उनकी जान भी जा सकती थी बेहोशी की हालत में वह मारकाट भी कर सकते थे फिलहाल 2 दिन बीत गए हैं और अभी तक अपराधियों का पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है उन्होंने कहा यह संभव है कि वह कहीं किराएदार बनकर दोबारा इस तरह की लूटपाट को अंजाम दे सकते हैं।

वही जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह किराएदार रखने से पहले उनके पहचान पत्र अवश्य लें और पुलिस में वेरिफिकेशन जरूर करवाएं क्योंकि आम आदमी की जागरूकता ही अपराध पर लगाम लगाने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सहित जिला सिरमौर में सभी लोग किराएदार रखने से पहले पहचान पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles